फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: हरियाणा के चेतन और यूपी के विदित को बनाया हिमाचल कांग्रेस का सह प्रभारी

Fri, 30 Aug 2024 10:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हरियाणा के चेतन चौहान और उत्तर प्रदेश के विदित चौधरी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विदित चौधरी/हरियाणा के चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा के चेतन चौहान और उत्तर प्रदेश के विदित चौधरी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई। चेतन चौहान अंबाला के सक्रिय कांग्रेस नेता हैं। यह दोनों नव नियुक्त सह प्रभारी प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ल की अगुवाई में संगठन की गतिविधियों को देखेंगे। उधर कांग्रेस पार्टी ने जिला शिमला के चौपाल से संबंध रखने वाले सुरेंद्र शर्मा को उत्तराखंड में पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया है। सुरेंद्र शर्मा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की टीम के सदस्य हैं। बीते लंबे समय से सुरेंद्र रायबरेली में पार्टी की गतिविधियों को संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें