फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस विषय की जानकारी हो, उसी में भविष्य बनाएं युवा : चौहान

Wed, 17 Jul 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे उसी विषय पर अपना कॅरिअर बनाने की सोचें, जिसके बारे में उन्हें व्यापक जानकारी हो। कई बार देखादेखी में विद्यार्थी विषय का चयन कर लेते हैं। इससे लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

किसी भी फील्ड में जाने से पहले उसका जानकारी होना बेहद जरूरी है। जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में आयोजित कॅरिअर मार्गदर्शन शिविर में उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम को नियमित बरकरार रखकर अपने अंदर की कमजोरियों को पहचान कर उसका आकलन करें। उसे दूर करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सभी अभिभावकों को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं की परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें