फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के युवा विदेश में करेंगे नौकरी, 12 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 12 युवाओं ने विदेश में नौकरी करने को लेकर अपने आवेदन पत्र जिला रोजगार कार्यालय चंबा को भेजे हैं। इन आवेदनों के माध्यम से युवाओं ने विदेशों में नौकरी करने की दिलचस्पी दिखाई है। प्रदेश सरकार की ओर से यह पहल की गई है। इसके बाद अब युवा विदेशों में नौकरी करने के लिए आगे आ रहे हैं। हालांकि, जिला चंबा की बात करें तो अब तक किसी भी युवा का चयन इसके लिए नहीं हो पाया है। रोजगार कार्यालय चंबा पहुंचे आवेदनों की अब जांच की जाएगी। साथ ही उनकी योग्यता के अलावा पासपोर्ट के बारे में भी पता किया जाएगा, इसके बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार की ओर से करीब तीन माह पहले ही यह योजना शुरू की गई है। सरकार की इस योजना को शुरू करने का मकसद बेरोजगार युवाओं को विदेशों में भी स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। विभाग के कार्यालय में करीब 12 आवेदन पहुंचे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पहली बार अक्तूबर में हिमाचल के पांच युवाओं को सऊदी अरब में रोजगार दिलवाया था। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जिलेभर से अब तक 12 युवाओं ने विदेशों में नौकरी करने के लिए आवेदन भेजे हैं। कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें