फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्माण कार्य में लगे युवक की करंट से मौत

Wed, 23 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में एक घर में प्लास्तर के कार्य में लगे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र किशन चंद निवासी खमोठ के रूप में हुई है। यह युवक मंगलवार को गांव में ही मिस्त्री के साथ एक घर में बतौर मजदूर प्लास्तर के कार्य में लगा हुआ था। उसी दौरान जब दीवारों पर प्लास्तर करने के लिए वह खड़ा होने के लिए जगह बना रहा था तो उसी दौरान लोहे की चादर जो उसने अपने हाथ में उठा रखी थी वह बल्ब के तार से छू गई और युवक करंट लगने से अचेत हो गया। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए। बुधवार को पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें