फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 22 Oct 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुईं बाइक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी मार्ग पर बडेरू नामक स्थान पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों के टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। इन्हें नागरिक अस्पताल डलहौजी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान कमल कुमार (23) पुत्र अच्छरू राम निवासी भट्ठी, डाकघर सुंदली के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह पुत्र पुन्नू राम निवासी सनूड़ डाकघर बगढ़ार और राजन कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी भट्ठी डाकघर सुंदली हादसे में घायल हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डलहौजी प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार, घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। कमल कुमार मेहनत मजदूरी करता था। रविवार को दिहाड़ी लगाने के लिए बनीखेत की ओर जा रहा था। बडेरू नामक जगह पर उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक ने कमल कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया। उधर, कमल कुमार की मौत की खबर सुनकर उसकी बूढ़ी मां बेहोश हो गई। गांव में कमल की मौत की खबर फैल गई। देखते ही देखते पूरा घर लोगों से भर गया। दोपहर बाद पैतृक श्मशानघाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें