फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धारगला के पास खाई में गिरने से युवक की मौत

Sat, 03 Jun 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में धारगला के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गाैर सिंह (35) पुत्र चंद निवासी गांव अजयानी डाकघर बनंतर तहसील चुराह के रूप में हुई है। गौर सिंह शनिवार को सलूणी में मनरेगा की पेमेंट बैंक से निकलवाने गया था। वापसी में धारगला के पास अचानक सड़क पर पांव फिसलने से वह खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सलूणी अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करवा पाई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें