फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उदयपुर में ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत

Thu, 09 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम 9:30 बजे की बताई जा रही घटना, कागजी कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर सुन मां बेहोश, नंगे पैर घटनास्थल पर पहुंच गए पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत उदयपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नोडी पुत्र नामो राम के रूप में हुई है।
यह घटना वीरवार देर रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक नोडी मजदूरी करता था। वीरवार देर रात को उदयपुर पंचायत के पंप हाउस के समीप अचानक वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में उनके बूढ़े माता-पिता हैं। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। पिता जैसे-तैसे कर नंगे पांव घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने पर पुलिस कार्रवाई का क्रम जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। कागजी कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें