चुराह (चंबा)। चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए युवक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस टीम ने 612 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद उसे तीसा अदालत में पेश किया। जहां से 17 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। अब इस मामले में 18 नवंबर को युवक को चंबा न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।