फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: यंगस्टर बॉयज ने सिढ़कुंड इलेवन को दी शिकस्त

Sun, 10 May 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में समर कप प्रतियोगिता का पहला मैच खेला गया। इसमें यंगस्टर बॉयज की टीम ने सिढ़कुंड इलेवन को 52 रन से हराया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में यंगस्टर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवर में 182 रन बनाए। इसमें सूरज ने 87 और रविंद्र ने 33 रन की पारी खेली। सिढ़कुंड की ओर से सन्नी ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिढ़कुंड की टीम 130 रन ही बना सकी। इसमें तेजू ने 32 रन का योगदान दिया मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। यंगस्टर बॉयज की ओर से राजेश और निखिल ने दो-दो विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में जिले भर से अस्सी टीमें दमखम दिखा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें