फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवती लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी क्षेत्र के तहत आने वाले एक क्षेत्र की युवती पुलिस भर्ती का फार्म भरवाने के लिए घर से निकली थी लेकिन मंगलवार तक वापस घर नहीं पहुंची। युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर बेटी के लापता होने की सूचना दी है। उन्होंने युवती के अपहरण की आशंका भी जताई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें