चंबा पुलिस मैदान बारगाह में विंटर क्रिकेट कप के दौरान आयोजकों के साथ टीम।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट विंटर कप में यंग स्टार बॉयज और भड़िया कोठी की टीमों के मध्य रविवार को मैच खेला गया। इसमें यंग स्टार बॉयज की टीम विजेता रही। मैच के आयोजक एससी नैयर ने बताया कि टॉस जीतकर भड़ियां कोठी की टीम ने 110 रन बनाए। अपनी टीम के खाते में युशु ने 25 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। यंग स्टर बॉयज की ओर से वीरू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टर बॉयज ने संभल कर खेलते हुए छह विकेट रहते मैच पर जीत दर्ज की। निटू ने 36 और नवू ने 24 रन का अपनी टीम को योगदान दिया।