फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को युवक ने जड़ दिए थप्पड़

Wed, 22 Nov 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में था। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

साथ ही इस घटना की सूचना बनीखेत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने छात्रा से पैर छूकर माफी मांग ली और दोबारा ऐसा न करने की बात कही। लिखित माफीनाम लेने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। साथ ही उसे ऐसा दोबारा न करने की नसीहत दी गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह कॉलेज से छुट्टी कर घर जा रही थीं। अचानक एक स्थानीय ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। इससे छात्र रोड पर ही गिर गई और युवक वहां से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी खूब पिटाई की। स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुलाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सबक सिखाया तथा माफी भी मंगवाई तथा भविष्य में ऐसा कृतज्ञ न करने की हिदायत भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें