फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रांगी जंगल में मृत मिला कुमार का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों को लाने गया था हरबंस राणा
विज्ञापन

रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव
पैर फिसलने से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार पंचायत के 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह रांगी जंगल में मिला। मृतक की पहचान हरबंस राणा पुत्र श्री राम निवासी कुमार पंचायत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पैर फिसलने से गहरी जगह पर गिरना उसकी मौत का कारण माना जा रहा है। हरबंस राणा बीते दिन मवेशियों को लाने के लिए घर से जंगल की ओर गया था। मवेशियों को लेकर घर लौटने की उम्मीद में परिजन उसका इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। काफी समय बीतने के बाद परिवार के सदस्यों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात होने के कारण तलाश में भी दिक्कतें आईं। इसके बाद अगली सुबह ग्रामीण भी युवक की खोज में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद रांगी जंगल में हरबंस राणा मृत अवस्था में मिला। उसे इस हालत में देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर फैलते ही कुमार पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। व्यक्ति की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा शोक जताया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पैर फिसल कर युवक की मौत की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें