फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नशे की गर्त में धंस रही युवा पीढ़ी, प्रशासन उठाए कदम

Thu, 11 Jan 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के युवाओं को नशे की गर्त में धंसने से बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश भर में अभियान चलाया है।
विज्ञापन

एबीवीपी पदाधिकारियों ने एडीएम चंबा अमित मेहरा को ज्ञापन सौंपकर नशे का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने की गुहार लगाई। एबीवीपी की इकाई अध्यक्ष भावनी ठाकुर, इकाई मंत्री ललित ठाकुर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित में काम करने वाला छात्र संगठन है। कहा कि व्यक्ति और समाज को नशीली पदार्थ और लत से मुक्त कराने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाना चाहिए। आज के समय में नशा एक ऐसी समस्या बन गई है, जिसका प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज के सभी स्तरों पर दिखाई पड़ता है। कहा कि जो समाज में नशा को बढ़ावा दे रहे हैं उन व्यक्तियों को जल्दी से पकड़ कर दंडित किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें