चंबा में पैरा स्पोर्ट्स ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते विशिष्ट
चंबा। जिला मुख्यालय में चल रही दिव्यांग एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। शनिवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। शॉट पुट में योग राज ने पहला, अभिषेक ने दूसररा और तनिष्क कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में योग राज, शैलेंद्र और अभिषेक ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो में विशाल ठाकुर प्रथम, आर्यन द्वितीय और योग राज तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व रणजी खिलाड़ी श्रीचंद नैय्यर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में करीब 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर पैरा स्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अत्री और महासचिव मनोज कुमार भी मौजूद रहे।