चुवाड़ी (चंबा)। पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलों का आगाज हुआ। संस्था के अध्यक्ष बलविंदर ने दीप प्रज्वलित करके खेलों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 100, 200 मीटर दौड़, बोची, वॉलीबाल, बैडमिंटन, स्कीपिंग, शॉटपुट, हाई जंप, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बोची में शारदा प्रथम, बेबी द्वितीय और हेमलता तृतीय स्थान पर रही हैं। इसके अतिरिक्त शॉटपुट लड़कों की प्रतियोगिता में योगराज ने प्रथम, नवनीत ने द्वितीय और विकास ने तृतीय स्थान हासिल किया है। लड़कियों में हिना पहले, हेमलता दूसरे और शारदा तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में योगराज प्रथम, नवनीत द्वितीय और ईशान तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में बेबी प्रथम स्थान, शारदा द्वितीय और हेमलता तृतीय स्थान पर रही है। इस मौके पर पैराडाइज के सचिव अजय चौबियाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।