फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लगाया टी स्टॉल

Sat, 06 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चुराह के अटल चौक पर भाजपा का झंडा फहरा कर भाजपा स्थापना दिवस मनाते भाजपाई। स्त्रोंत-संवादद
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लगाया टी स्टॉल
विज्ञापन

चंबा। भाजपा के स्थापना दिवस पर सुल्तानपुर वार्ड में कार्यकर्ताओं ने टी स्टॉल लगाया। इसमें हर राहगीर को चाय की प्याली दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक पवन नैयर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंबा ब्लॉक के अलावा पांगी, तीसा, भरमौर, भटियात और डलहौजी में भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। पांगी में महिला मंडल की सदस्यों ने महिलाओं को मेहंदी लगाई। कई स्थानों में मिठाई बांटी गई। पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने बताया कि देश में मोदी की लहर है। लोक सभा चुनाव में भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से देश हित में कार्य किया है। उसे देखते हुए देश की जनता उन्हें फिर से इस देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें