फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चिरचिंड प्रोजेक्ट लूणा के कर्मचारियों ने एक दिन के बाद अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है। सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म करके अपने काम पर लौट गए। इसके चलते कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रोजेक्ट कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। शुक्रवार शाम को प्रबंधन ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। शनिवार को सभी कर्मचारी अपने काम पर डटे दिखे। यूनियन के प्रधान शिबू और महासचिव प्रीतम कुमार ने बताया कि यूनियन लंबे समय से अपनी मांगों को कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठा रही थी लेकिन कंपनी ने उस पर गौर नहीं किया।
इस मसले को जिला श्रम अधिकारी के समक्ष भी उठाया गया लेकिन वहां हुई बैठक में जब कोई समाधान नहीं निकला तो कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। अब कंपनी प्रबंधन ने उनके साथ बैठक करके मांगों को मानने के लिए सात दिन का समय मांगा है। इसके चलते हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। अगर कंपनी ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उनकी हड़ताल को सीटू ने भी अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें