चंबा के करीयां में गेट मिटिंग के दौरान चमेरा प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य।सं
चंबा। चमेरा प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने गेट मीटिंग कर केंद्र सरकार के लागू श्रम कानूनों की प्रतियां जलाईं और जमकर नारेबाजी की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता यूनियन प्रधान अयूब खान ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम सहिंताओं को चार लेबर कोड में बदला गया है, जो कि मजदूर विरोधी है। इस दौरान उन्होंने आने वाले समय में बड़े आंदोलन की तरफ जाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी संयुक्त प्रदर्शन में जोर-शोर से भाग लेने का आह्वान किया। इस प्रदर्शन में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यूनियन महासचिव दलीप सिंह, संजय कुमार, जावेद, खेम, अजय, चंपा, सपना, कमला और मीनू सहित अन्य मजदूरों ने इसमें भाग लिया।