फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौकरी से निकालने पर भड़के कामगार, आश्वासन के बाद काम पर लौटे

Sat, 01 Apr 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चमेरा चरण द्वितीय परियोजना के सिविल विंग से 40 कामगारों को निकालने के फरमानों को लेकर चमेरा-चरण द्वितीय और तृतीय के कामगार उग्र हो गए हैं। शनिवार को कामगार अपना काम बंदकर निकाले गए कामगारों के साथ चमेरा चरण द्वितीय के एचओडी (हेड ऑफ दी डिमार्टमेंट) से मिलने करियां पहुंच गए। यहां पर करीब तीन घंटे तक कामगारों और प्रबंधन के बीच मंथन चला। इस दौरान पूर्व विधायक पवन नैयर भी मौजूद रहे। उन्होंने कामगारों के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ का जमकर विरोध किया। आखिरकार पूर्व विधायक को प्रबंधन ने कामगारों को काम से न निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद समस्त कामगार अपने काम पर लौटे।
विज्ञापन

कामगारों फारुख मोहम्मद, अयूब खान, यशपाल, राकेश कुमार, कमल, अंजू कुमारी, ज्योति शर्मा, राज कुमारी, रजिया बेगम, विनायक शर्मा, सुमन, संगीता कुमारी, संदीप कुमार आदि ने बताया कि सिविल विंग में तैनात 40 कामगारों को ढाई माह से वेतनमान नहीं मिल रहा है। वेतनमान न मिलने से उन्हें अपने परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार शाम के समय चमेरा चरण द्वितीय में सिविल विंग के प्रभारी ने वहां पहुंच कर वर्क आर्डर के तहत टेंडर खत्म होने का तर्क देकर शनिवार से उन्हें काम पर न आने की बात कही। इससे वेतन न मिलने का दंश झेल रहे कामगारों पर मानों आसमान ही टूट पड़ा। बहराहल, कामगारों के साथ एकजुट होकर सभी ने शनिवार को काम बंद रखने और प्रबंधन के अधिकारी से इसके बारे में मंत्रणा करने का मन बनाया। बहरहाल, शनिवार को तीन घंटे के मंथन के बाद प्रबंधन के उच्चाधिकारी ने 40 कामगारों को नौकरी से बाहर न निकालने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक पवन नैयर ने बताया कि कामगारों को निकालने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर कामगारों के साथ वह प्रबंधन के उच्चाधिकारी विक्रम सिंह से मिले। उन्होंने आश्वस्त किया कि कामगारों को काम से नहीं निकाला जाएगा। साथ ही उन्हें उनका बाकायदा वेतनमान भी समयानुसार प्रदान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें