सरकारी योजनाओं के होर्डिंग को हटाता कर्मी: संवाद
शहर में सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स हटाने का कार्य शुरू
चंबा। लोकसभा चुनावों की तिथियां घोषित होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्राें में लगे सरकारी योजनाओं के हाेर्डिंग्स हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने यह निर्देश विभिन्न विभागाें के अधिकारियों को इस बारे निर्देशित कर दिया है। बताया कि इसके लिए समयसीमा निर्धारित की गई है। शहर और सड़क किनारे लगे सभी होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब जिला में नए कार्य नहीं होंगे।