डलहौजी (चंबा)। आगामी दिनों में बर्फबारी की संभावना देखते हुए बिजली बोर्ड ने बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों को दुरुस्त करते हुए नजर आए। इससे पहले शुक्रवार को सुभाष चौक से लेकर सदर बाजार व कोर्ट रोड के इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनरेटरों की मरम्मत की गई। इस दौरान जनरेटर को बंद कर उसकी रिपेयरिंग और तेल परिवर्तन किया गया। बोर्ड के फोरमैन विजय कुमार की अगुवाई में दल के सदस्य दलीप कुमार, दुर्गा दास, कृष्ण चंद, कुलदीप राज, विशाल, अविनाश और नवजीत दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के दौरान बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक उपकरणों और मशीनरी की जांच की जा रही है।