फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गद्दियाली पहनावे में महिलाओं के नृत्य और कुंजड़ी मल्हार गायन ने मोहा मन

Sun, 28 Jul 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में मिंजर के शुभारंभ के मौके पर कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भगवान श्री लक्ष्मीनाथ को मिंजर अर्पित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भव्य आगाज हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर चंबा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति ने भी सबका मन मोह लिया। मिंजर मेला आठ दिन तक चलेगा। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने गद्दियाली पहनावा पहनकर नृत्य किया। शोभायात्रा नगर परिषद कार्यालय से निकाली गई। भगवान श्री लक्ष्मीनाथ को मिंजर अर्पित करने के बाद यह शोभायात्रा पिंक पैलेस पहुंची। यहां रघुनाथ भगवान को मिंजर अर्पित करने की परंपरा निभाई गई। इसके बाद वंशी गोपाल मंदिर में मिंजर अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा वापस ऐतिहासिक चंबा चौगान पहुंची। यहां राज्यपाल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ध्वजारोहण कर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिंजर अर्पित कर माथा टेका। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में अजीत भट्ट एंड पार्टी के कलाकारों ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने चौगान पहुंचकर प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया। उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 29 जुलाई को मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें