फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं : अमर

विज्ञापन
चंबा के होली में महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान नाटी डालते बाल विकास परियोजना अधिकारी सं
विज्ञापन
हर क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं : अमर
विज्ञापन

होली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम
महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दी गई प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। बेटी को भी बेटे के सामान अधिकार प्रदान किया जाना चाहिए। यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह ने होली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कही। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में लोगो को जागरूक किया और लिंगानुपात के बारे में बताया। पोषण अभियान के खंड समन्वयक विनोद कुमार ने संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। साथ ही पोषण पखवाड़े के दौरान सभी विभागों के सहयोग से इसे सफल बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


कृषि विभाग से प्रसार अधिकारी विशाल राणा और डॉ. शिवम ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कृषि में महिलाओं के योगदान के कई उदाहरण देकर उपस्थित महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आग बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें होली पंचायत की प्रधान पूजा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें