फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा चौगान नंबर दो में महिलाओं ने लगाया स्टॉल

Thu, 22 Jan 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौगान नंबर दो में वीरवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया। जिला प्रशासन की ओर से चौगान नंबर दो में स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है, जिससे महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच पा रही हैं। स्वयं सहायता समूह की सदस्य दयाबंती, अनीता देवी, निशा देवी और सुमन कुमारी ने बताया कि उन्होंने अपने स्टॉल में अचार, चूख, दालें, शीरा, स्वेटर और गुलदस्ते सजाए हैं। इन उत्पादों को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और बिक्री भी बेहतर हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले उनके उत्पादों की बिक्री बहुत कम होती थी, लेकिन अब स्टॉल मिलने के बाद उनकी मेहनत को सही पहचान मिल रही है। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ी है बल्कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें