चंबा में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चन
चंबा। जिला मुख्यालय में महिलाओं ने करवाचौथ पर्व पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाएं मंदिरों में पहुंचीं और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
इस दौरान शहर के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में महिलाएं काफी संख्या में पहुंचीं। साथ ही श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भी महिलाओं ने माथा टेका। महिलाओं ने मंदिरों में आकर शीश नवाया। साथ ही भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन भी किया। मंदिरों में दिन भर महिलाओं की आवाजाही जारी रही। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने फोटो भी ली। साथ ही सोशल मीडिया पर भी शेयर की। रात को चांद निकलने के बाद महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। गौरतलब है कि जिला भर में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा।