चंबा। हरिराय मंदिर में रविवार को स्थानीय महिलाओं ने साप्ताहिक सत्संग किया। इस दौरान मंदिर में राम नाम का गुणगान किया गया। महिलाओं ने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत मंदिर में भजन-कीर्तन आरंभ किया। यह दोपहर होने तक जारी रहा। ये महिलाएं हर रविवार को मंदिर में सत्संग का आयोजन करती हैं। मंदिर में भजन-कीर्तन होने से रविवार को आस पास का माहौल भक्तिमय हो जाता है। ऐसे में आस पास के लोग भी अब इस सत्संग में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। संवाद