महिलाओं ने करवाई ई-केवाईसी
सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरिपुर में भारतीय गैस एजेंसी की ई-केवाईसी करवाने के लिए महिलाएं पहुंचीं। बता दें कि घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अन्यथा आगामी गैस सिलिंडर लेने में असुविधा हो सकती है। इसकी भनक लगते ही महिलाएं ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंचीं। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक महिलाएं ई-केवाईसी करवाने के लिए लाइन में खड़ी इंतजार करती रहीं। संवाद