चंबा में 108 एंबूलेंस में प्रसव के बाद नवजात के साथ ईएमटी और परिजन।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। एंबुलेंस में एक बार फिर से गर्भवती ने सुरक्षित नवजात शिशु को जन्म दिया।
बुधवार को 108 एंबुलेंस के जरिये पलूंही पंचायत के कैला गांव से जरिना को प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककीरा पहुंचाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस कर्मचारियों के पास उनका प्रसव करवाने के सिवाय अन्य कोई भी चारा नहीं था। यदि वह उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाते तो जच्चा-बच्चा को खतरा भी हो सकता था। ऐसे में ईएमटी वीरेंद्र और पायलट करुण ने अपने अनुभव से गर्भवती का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने सुरक्षित प्रसव भी कर दिखाया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को ककीरा स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां दोनों सुरक्षित हैं। संवाद