चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के थला गांव में भालू के हमले में घायल महिला को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रविवार सुबह महिला भालू के हमले में घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। रात को महिला का सीटी स्कैन करवाया गया। इसकी रिपोर्ट देखने के उपरांत चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया।
महिला के सिर पर गहरी जख्म हुए हैं। इसलिए उसे न्यूरो सर्जन से इलाज की जरूरत थी लेकिन, चंबा मेडिकल कॉलेज में अभी तक न्यूरो सर्जन तैनात नहीं है। इसके चलते रात को ही परिजन घायल महिला को उपचार के लिए टांडा लेकर रवाना हो गए। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि भालू के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए टांडा रेफर किया गया है।