फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बढ़े जमीनी विवाद के चलते महिला की हत्या

Sun, 22 Oct 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। जमीन विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। उपमंडल डलहौजी की भांदल पंचायत के तहत चांचू धार में रविवार को यह घटना हुई। बताया जा रहा कि मृतक महिला जम्मू-कश्मीर के भेड़-बकरियां और मवेशी चराने वाले एक समुदाय से संबंधित थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम शाम को मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस टीम ने नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। खबर लिखे जाने तक फोरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर से अपने मवेशियों को चराने के लिए उक्त समुदाय के लोग उपमंडल डलहौजी के तहत भांदल पंचायत की चांचू धार पर पहुंचे थे। रविवार को महिला अपने घोड़ों को चराने के लिए बेटी के साथ धार पर गई थी। यहां जम्मू-कश्मीर की तरफ से आए उक्त समुदाय के लोगों केसाथ जमीन में मवेशी न चराने को लेकर बहस हो गई। महिला ने मवेशी चराने से पीछे न हटने की बात कही। इसके बाद उन लोगों ने महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। रोती-बिलखती छोटी बच्ची को परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए वहां से भगा दिया। बच्ची ने अपने डेरे पर पहुंच कर पूरा वृतांत बताया। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक हादसे को अंजाम देने वाले भाग चुके थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। देर शाम तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें