फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी बस और स्कूटी की टक्कर में महिला चोटिल

Wed, 13 Sep 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हरदासपुरा चौक पर निजी बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से स्कूटी नाली में जा गिरी। हादसे में महिला की टांग में चोट लगी है। बहरहाल, पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरदासपुरा चौक में दोपहर बाद करीब 3:00 बजे निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिये महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दाखिल कर लिया गया है। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन टक्कर में महिला चोटिल हुई है। उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें