फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 Dec 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह सोमवार को पति के साथ मायके जा रही थी। नकरोड़ के पास अचानक उन्हें गाड़ी में चक्कर आया और बेहोश हो गईं। बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। साथ मे इसकी सूचना पुलिस को भी दी।

सूचना पाते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम तीसा अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए। इसमे महिला के पिता का भी बयान लिया। पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। वहीं, महिला के शव को रात में पुलिस ने चम्बा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के मायके वाले भी मौजूद रहेंगे। महिला गर्भवती थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें