फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घास काटते समय पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Fri, 05 Jun 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। पंचायत कीड़ी में शुक्रवार सुबह एक हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान निमो देवी पत्नी मचलू राम के रूप में हुई है। बता दें कि निमो देवी सुबह करीब 6 बजे घर के पास पेड़ पर चढ़कर घास काट रही थीं। अचानक उनका पैर फिसल गया और पेड़ से नीचे गिर गईं। जमीन पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और अचेत हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत करार दे दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें