फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद परिजन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने पति पर मारपीट और उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक वंदना देवी (39) पत्नी रंजीत लुहारका गांव की रहने वाली थी। महिला को शनिवार को बेसुध हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायका पक्ष के लोग ही महिला को अस्पताल लेकर आए थे। उनका कहना है कि शनिवार शाम को उन्हें फोन आया था कि उनकी बेटी की पेट में दर्द होने से तबीयत खराब हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही महिला का भाई और भाभी वहां पहुंच गए। जब वे महिला के ससुराल में पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पड़ी थी। वहां से उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रवाना हुए। इससे पहले कि वह महिला को अस्पताल पहुंचा पाते। उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर भाई संजय कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी बहन की मौत पति की प्रताड़ना के कारण हुई है। इसलिए इस मामले में गहनता से जांच होनी चाहिए। और आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें