फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुपट्टे का फंदा बनाकर महिला ने दी जान

Mon, 08 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत एक गांव में विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम को महिला का पति घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पत्नी फंदे से झूल रही थी। उन्होंने पंचायत प्रधान को सूचना दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर महिला के शव को परिजनों की निगरानी में फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलज चंबा लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का पति चंबा में काम करता है। हर रविवार को वह घर आता है। परिवार में महिला और उसका पति ही हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि एक विवाहिता ने फंदा लगा कर इहलीला समाप्त कर ली है। महिला का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें