फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लोगों की सेहत से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़ : दीपक आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत पर सहन नहीं किया जाएगा। बाजार में किसी प्रकार के गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थों को बिकने नहीं दिया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य विभाग चंबा में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा का पदभार संभालते हुए दीपक आनंद ने कही। उन्होंने कहा कि हरेक माह 15 से 20 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं। इसके अलावा सर्वे सैंपल भी लिए जाएंगे। इसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ सुधार को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुकानों में खाद्य उत्पाद बेचने से पहले लाइसेंस बनाना अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी दुकानों में खाद्य उत्पाद नहीं बेच सकता। इसके अलावा जिन दुकानदारों के लाइसेंस खत्म हो चुके हैं। उन्हें भी समय रहते अपना लाइसेंस रिन्यू करवाना होगा। विभाग शहर और आसपास के इलाकों में पहले ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नियमित जांच करता रहा है। अब इस दिशा में ओर भी बेहतर प्रयास किए जाएंगे। दीपक आनंद इससे पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में सरकार ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें पदोन्नत करके सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बनाया है। साथ ही उन्हें जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा नियमों की पालना करवाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से लोगों की सेहत के प्रति गंभीर रहे हैं। जिला में गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें