फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से पूरी करेंगे गारंटियां : करतार

Sat, 11 Feb 2023 03:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-पूर्व भाजपा सरकार की नाकामी पड़ रही जनता पर भारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पूर्व भाजपा सरकार की नाकामी आज प्रदेश की जनता पर भारी पड़ रही है लेकिन कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में जल्द सब ठीक होगा। प्रेस को जारी बयान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में प्रदेशवासियों को दस गारंटियां देने की घोषणा की है जिन्हें जल्द चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के नुमाइंदों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जगह-जगह विभिन्न तरीकों से जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हर गारंटी को पूरा किया जाएगा इसलिए भाजपा नेताओं की जल्दबाजी न्यायोचित नहीं है। कहा कि अगर भाजपा के नेता बताना ही चाहते हैं तो जनता को यह बताएं कि किस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता को 75,000 करोड़ के ऋण के नीचे दबाकर चलते बने। किस प्रकार करोड़ों का नुकसान करवाने के बाद धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर मीट के बाद कोई भी उद्योग हिमाचल में नहीं लगा। किस प्रकार कोरोना महामारी के दौरान कोविड किट घोटाला हुआ। किस प्रकार बेरोजगार युवाओं के हिस्से की नौकरियां पेपर लीक करके चहेतों को दे दी जाती रहीं। हमीरपुर चयन बोर्ड को किस प्रकार भाजपा सरकार में पेपर लीक आयोग बना दिया गया। कहा कि अभी सरकार को बने सिर्फ दो माह का समय हुआ है इसलिए व्यवस्था परिवर्तन के लिए कुछ समय लगेगा। भाजपा नेताओं को अपना विवेक नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को डिनोटिफाई सरकार कहना सरासर गलत है क्योंकि बिना वित्तीय प्रबंधन की व्यवस्था के कोई भी संस्थान चलाना असंभव है। कहा कि पुलिस भर्ती से लेकर जेओए की भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पूरे देश में पहले ही बदनाम है ऊपर से जेबीटी भर्ती के सारे मामले भी न्यायिक व्यवस्था के विचाराधीन होना भी पूर्व सरकार की नाकामी को ही दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें