फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अफसर नहीं आए तो बीडीसी सदस्यों ने कर दिया बैठक का बहिष्कार

Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पंचायत समिति की बैठक से सरकारी विभागों के अधिकारियों के नदारद होने पर समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

एकमत होकर प्रस्ताव पास किया कि बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बुधवार को सलूणी में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य, लोक निर्माण, वन और भूसंरक्षण विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस कारण पंचायत समिति सदस्य इन विभागों से समस्याओं को लेकर चर्चा नहीं कर पाए। इससे नाराज होकर पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पंचायत समिति सलूणी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुख्य विभागों के अधिकारी अकसर पंचायत समिति की बैठक से गायब रहते हैं। खुद आने के बजाय क्लर्क को भेज देते हैं। बुधवार को भी बैठक में कोई अधिकारी नहीं आया। पंचायत सचिव के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त और पंचायतीराज विभाग के निदेशक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सियुला बीडीसी सदस्य विनोद शर्मा ने बताया कि जब भी पंचायत से जुड़े विकास कार्यों का मुद्दा बैठक में उठाया जाता है तो अधिकारी सर्वे की बात कर पल्ला झाड़ लेते हैं। कई सालों से सर्वे से आगे कोई विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। इसका एकमात्र कारण अधिकारियों की लापरवाही है। अधिकारी बैठकों में अनुपस्थिति दर्ज करवाते हैं। बहिष्कार करने वाले पंचायत समिति सदस्यों में विनोद कुमार, उर्मिला देवी, रजनी देवी, चमन सिंह, अमर सिंह, विनोद शर्मा, संतोष कुमारी, रोशन कुमार, कुलदीप सिंह, महेंद्र कुमार, चंद्रेश कुमारी, रत्न चंद और कृष्णा देवी शामिल रहे।
विज्ञापन



पंचायत निरीक्षक क्यूम खान ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में चार विभागों के अधिकारी अनुपस्थित थे। इसके चलते पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया है। इस बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें