फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाने के पैसे मांगे ततो सिर पर मार दिया पतीला

Mon, 12 Feb 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पुलिस थाना डलहौजी में दुकानदार पर कर घायल करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामले को विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बिट्टू राम निवासी गोली ने शिकायत में कहा कि वह डलहौजी कोर्ट रोड पर ढाबा चलाते हैं। सुनील कुमार गांव सकरेरा पंचायत गोली तहसील डलहौजी उनकी दुकान पर करीब डेढ़ माह से उधार पर खाना खा रहे थे। चार हजार रुपये की राशि उधार होने पर सुनील से उधार चुकता करने को कहा तो वह बहस करने लगा। ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने दुकान का एक पतीला उठाया और उनके सिर पर दे मारा। इस घटना में वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। घायल दुकानदार का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें