फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पठानकोट एनएच पर थमे वाहनों के पहिये

Tue, 16 May 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर मंगलवार को तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। लूणा के पास हाईवे के बीचोबीच ट्रक खराब हो गया। हाईवे पर वाहनों के पहिये थमने से चंबा और भरमौर की ओर से आने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोग अपने गंत्वयों में समयानुसार नहीं पहुंच पाए। खबर लिखे जाने तक हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया था। गाड़ियों में सफर कर रहे सुनील कुमार, शक्ति प्रसाद, शशि कुमार, हेमराज, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, केसर सिंह, विनोद कुमार और नेक राम ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद 3:30 बजे हाईवे पर लूणा के पास कंपनी का ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक के हाईवे के बीचोबीच खराब हो जाने से अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। कहा कि कंपनी प्रबंधन की गाड़ियों को चलाने के लिए प्रशासन को समय निर्धारित करना चाहिए। बीच हाईवे में खराब होने वाले वाहनों के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें