फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide Chamba: चंबा-तीसा मार्ग पर 22 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Tue, 16 Aug 2022 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

चांजू नाला स्थित पुल के समीप भारी बारिश से सोमवार दोपहर 1:00 बजे टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें गिरने से चंबा-तीसा मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई जिसे मंगलवार सुबह 11:00 बजे कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
भूस्खलन(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-तीसा मार्ग पर 22 घंटे वाहनों के पहिये थमे रहे। चांजू नाला स्थित पुल के समीप भारी बारिश से सोमवार दोपहर 1:00 बजे टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें गिरने से चंबा-तीसा मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई जिसे मंगलवार सुबह 11:00 बजे कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया जा सका। सोमवार को ग्रामीणों ने मार्ग बंद होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


उसके बाद मौके पर भेजी गई तीन जेसीबी के जरिये मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का कार्य आरंभ किया गया। सोमवार दिन भर मार्ग खोलने का क्रम जारी रहा। देररात बारिश के साथ गिरने वाले पत्थरों के कारण मार्ग बहाल नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह विभागीय मशीनरी ने 7:00 बजे मार्ग को वाहनों के लिए बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था, जिसे मंगलवार सुबह 7:00 बजे बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें