फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंद दिन पहले बोया गेहूं का बीज, अब सूअरों ने खोद दिए खेत

Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कियाणी में सुअरों द्वारा खोदा गया खेत और क्षतिग्रस्त गेंहू की फसल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत कियाणी पंचायत में सूअरों का आतंक है। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अभी हाल ही में उन्हें खेतों में गेहूं का बीज बोया है, मगर बीज अंकुरित होने से पहले ही सूअरों ने खेत को खोद दिया है। क्षेत्र में अब किसानी घाटे का सौदा बनकर रह गई है। किसानों में महबूब खान, अनिल कुमार, श्यामदीन, रत्न चंद, विनोद शर्मा, उमेश कुमार, बृज लाल, पंकज कुमार, वीरेंद्र कुमार और कमल कुमार ने कहा कि पहले बंदरों के आतंक से किसान परेशान थे। अब सूअरों ने खेतों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि हजारों रुपये खर्च कर उन्होंने खेतों में गेहूं का बीज बोया है। सूअरों ने यह बीज खेतों से निकाल दिया है। इससे अब फसल होने की उम्मीद खत्म हो गई है। उन्हें दोबारा अब बीज बोना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बारे में संबंधित विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें