फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फबारी के तीन दिन बाद 13 ट्रांसफार्मर ठप, दर्जन भर गांव अंधरे में डूबे

विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी के बाद बिजली लाईन को सुचारू करने में जुटा कर्मचारी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला में बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। बर्फबारी और भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फबारी और भारी बारिश के कारण जिला में 13 ट्रांसफार्मर बंद रहने से लोग अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीण बोर्ड प्रबंधन से जल्द विद्युत व्यवस्था को बहाल करने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

छह पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से लोगों को मीलों पैदल सफर तय कर पानी लाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही व्यवस्थाओं को सुचारु कर दिया जाएगा।
भारी बारिश और बर्फबारी के कारण उपमंडल सलूणी के अधीन आती 9 ट्रांसफार्मरों समेत चंबा उपमंडल के अधीन 4 ट्रांसफार्मर बंद पडे़ हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए मीलों सफर तय कर दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं, भरमौर में दो और तीसा में चार पेयजल स्कीमें क्षतिग्रस्त हैं। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण शनिवार को तीसा, पांगी और सलूणी में तीन मार्गो पर रफ्तार पर ब्रेक लगने के कारण दैनिक उपयोग की वस्तुओं को लाने के लिए लोगों को मीलों पैदल सफर तय करना पड़ा। बर्फ से होकर गुजरने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को एक बार फिर से लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और लेबर ने मोर्चा संभालते हुए दोपहर तक पांगी को छोड़कर तीसा और सलूणी में बंद पड़े मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम चंबा अमित मेहरा ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए भारी बारिश और बर्फबारी के चलते लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने का परामर्श दिया है। बताया कि विभागीय टीमें व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें