फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार की बर्फ में सैलानियों ने कीं अठखेलियां

विज्ञापन
चंबा के खज्जियार में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में सैलानियों ने बर्फ की सफेद चादर में जमकर अठखेलियां कीं। सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी अपने परिवार सहित रविवार को घूमने के लिए खज्जियार पहुंचे। झील मैदान में बिछी बर्फ की सफेद चादर में सैलानियों ने फोटो खिंचकर अपने कैमरे में कैद किए। वहीं सैलानियों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों का रोजगार भी चमक उठा है। सर्दियों में बारिश होने के बाद यहां पर्यटन कारोबार ठप हो चुका था। ऐसे में रविवार को आसमान में धूप खिलने के बाद सैलानी और स्थानीय लोग घूमने के लिए खज्जियार पहुंचे। लोक निर्माण विभाग ने चंबा-खज्जियार मार्ग को बर्फबारी के एक दिन बाद ही यातायात के लिए बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें