फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा जलाशय से कल छोड़ा जाएगा पानी, नदी किनारे न जाएं

Thu, 05 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चमेरा जलाशय से कल छोड़ा जाएगा पानी, नदी किनारे न जाएं
विज्ञापन

धरवाला (चंबा)। चमेरा चरण तृतीय पावर स्टेशन का पावर हाउस 8 और 9 मार्च को बंद रहेगा। जलाशय को खाली करने की प्रक्रिया 7 मार्च रात्रि से शुरू होगी।
इस दौरान रावी नदी में जल का मुक्त प्रवाह बनाए रखा जाएगा। चमेरा-तृतीय बांध, खड़ामुख के गेट धीरे-धीरे खोले जाएंगे। इससे रावी नदी के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में जल स्तर बढ़ सकता है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि वे रावी नदी, नालों और नदी के किनारों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। नदी के पास मछली पकड़ने, घूमने या अन्य गतिविधियों से बचें, बच्चों और पशुओं को नदी के किनारे जाने से रोकें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि गत जल प्रवाह छोड़ने से पहले सायरन बजाकर संकेत दिया जाएगा, बांध स्थल से चंबा तक मोबाइल वाहन से सार्वजनिक घोषणाएं होंगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से लोगाें को जागरूक करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें