फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खुले पेयजल टैंक से दी जा रही पानी की सप्लाई

Sun, 05 Nov 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सिहुंता के कुई में खुला पड़ा जल भंडारण टैंक।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। जल शक्ति विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च कर बनाया फिल्टर टैंक बीमारी का कारण बन सकता है। यह जल भंडारण टैंक खुले में ही है।
विज्ञापन

सुरपड़ा पंचायत के कुई में बनाए गए जल भंडारण टैंक से सात पंचायतों के लोगों को पानी सप्लाई होती है। इस पानी का लोग खाना पकाने सहित पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टैंक खुले में होने से लोग जल जनित रोगों का शिकार हो सकते हैं। विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। लोगों में किशोरी लाल, महिंद्र कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार और भुषण कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत सुरपड़ा, टुंडी, बिन्ना, खदेट, धुबरेट, मनहुता, खनोड़ा पंचायतों के लोगों को इसी टैंक से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लावारिस पशु भी टैंक में मुंह मारते हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल भंडारण टैंक को ढका जाए। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का समाधान करने के उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें