फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी में भरे जाएंगे जल रक्षकों के 14 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जल शक्ति विभाग विकास खंड सलूणी में जलरक्षकों की 14 पद भरने जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगें गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलूणी, ब्याणा, सुंडला, खरल, खरोटी, स्नूह, किहार, सूरी, आयल, पंझेई, डियुर और खड़जौता में एक-एक पद भरे जाएंगे।
जबकि भडेला में जलरक्षक के दो पद भरे जाएंगे। विभाग के सहायक अभियंता असीम ने बताया कि 27 और 28 जुलाई को इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उम्मीदवार को संबंधित पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई से पहले आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें