फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव को मानव से दूर करतीं हैं नफरत-ईर्ष्या की दीवारें : भीमराज

Sun, 10 Aug 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को सत्संग आरती वंदना से शुरू हुआ। इस दौरान महात्मा भीमराज वर्धन ने कहा कि संत हमेशा दीवार रहित संसार की कल्पना करता है। नफरत, ईर्ष्या, द्वैष और अहम की दीवारों का वजूद बाहर नहीं, हमारे अंदर ही है, हमारी सोच में है। ये दीवारें मानव को मानव से दूर करती जा रही हैं। जैसे घर के अंदर कोई सुई खो गई है तो उसे वहीं ढूंढना पड़ेगा। अगर घर में अंधेरा है और बाहर उजाला है तो वह सुई घर के बाहर ढूंढने पर नहीं मिलेगी। मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि सत्संग में राख, जांघी, मैहला,धरवाला, जडेरा, साहो और मंगला आदि गांवों से आए महात्माओं ने अपने-अपने विचारों रखे और भजनों से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें