फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर के सेरी वार्ड में शाम पांच बजे के बाद भी जारी रहा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में जहां अधिकतर वार्डों में दूसरे चरण का मतदान शाम तीन तक समाप्त हो गया, वहीं सेरी वार्ड में शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहा। मतदाताओं की लंबी लाइन शाम तीन बजे तक खत्म नहीं हुई। इसके चलते चुनाव में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों को देर शाम तक मतदान करवाना पड़ा। इसको लेकर पहले ही प्रशासन की तरफ से निर्देश थे कि मतदान केंद्र के भीतर जो लाइन लगी होगी, उसे वोट डालने का पूरा अधिकार रहेगा। चाहे इसके लिए जितना भी समय क्यों न लग जाए। वार्ड में मतदान देरी तक चलने के कारण परिणाम भी देर रात को घोषित हुए। एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि सेरी वार्ड में मतदाताओं की संख्या अन्य वार्डों की तुलना में अधिक है। ऐसे में वहां शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें